03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लोकसभा में वित्तमंत्री सीतारमण के पहनावे पर टिप्पणी, टीएमसी सांसद की फजीहत

एफएनएन, नई दिल्ली : सादगी की मिसाल वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के पहनावे पर टिप्पणी करना टीएमसी के एक सांसद को खासा महंगा पड़ गया।लोकसभा में हंगामा में इसको लेकर हंगामा हुआ। सौगत रॉय की इस टिप्पणी को लोकसभा की कार्यवाही से निकाल दिया गया है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि सौगत रॉय को अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए. हालांकि, तृणमूल कांग्रेस के सांसद का कहना है कि उन्हें नहीं लगता है कि उन्होंने कुछ भी असंसदीय कहा है। दरअसल, बैंकिंग नियमन संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान तृणमूल सांसद सौगत रॉय बयान दे रहे थे और लोकसभा में इसके खिलाफ बहस कर रहे थे। इस दौरान, उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर व्यक्तिगत टिप्पणी की। कई सदस्यों ने उनकी इस टिप्पणी पर आपत्ति जताई। स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि इस टिप्पणी को लोकसभा की कार्यवाही से हटा दिया जाएगा। सत्ताधारी दल बीजेपी के कई सदस्यों ने तृणमूल सांसद रॉय पर महिला का अपमान करने का आरोप लगाया। संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा, “किसी के निजी पहनावे पर टिप्पणी करना वो भी सदन के एक वरिष्ठ सदस्य का सही नहीं है. वह क्या बात कर रहे हैं? उन्हें बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए. यह महिला का अपमान है.”।

Hot this week

Topics

Dr. Dhal Singh Bisen : मध्य प्रदेश की राजनीति से उत्तराखंड के राज्यपाल तक का सफर

एफएनएन, सिवनी : मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img