03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

किसानों ने रुद्रपुर में निकाला जुलूस, बंद कराया बाजार

  • केंद्र सरकार को हिटलरशाह करा दिया

एफ़एनएन, रुद्रपुर : किसान बिल को लेकर केंद्र सरकार की हिटलरशाही के विरोध में किसानों ने शहर में जुलूस निकालकर मुख्य बाजार बंद करा दिया। हालांकि कुछ समय बाजार बंद रहने के बाद दुकाने खुल गईं। किसानों ने सभा में केंद्र सरकार को किसान विरोधी करार दिया और आंदोलन आगे जारी रखने की बात भी गई। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सैकड़ों की संख्या में किसान रुद्रपुर के रणजीत सिंह पार्क में एकत्र हुए और यहां से जुलूस की शक्ल में मुख्य बाजार से होते हुए गल्ला मंडी तक पहुंचे। इस बीच रास्ते की सभी दुकानों को अनुरोध कर बंद करा दिया गया और किसानों का समर्थन देने का आग्रह किया गया।

जुलूस के बाद रणजीत सिंह पार्क में किसानों की सभा हुई जिसमें किसानों के अगुआ नेता तजिंदर सिंह विर्क ने कहा कि किसान बिल लाकर केंद्र सरकार किसानों का दमन करना चाहती है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर वर्ग किसानों के साथ है और पूर्ण समर्थन मिल रहा है, साथ ही यह भी कहा कि आगे आने वाले चुनाव में भाजपा को इसका अंदाजा हो जाएगा। किसान नेता मिंटू बाजवा, साहब सिंह, रणजीत सिंह, और विश्व अरोड़ा ने भी सभा को संबोधित किया। सभी ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ ही सरकारों को किसान विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों को लाभ देने के लिए यह बिल लाई है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभा में तरण पाल सिंह, प्रभु ज्योत, गुरजीत सिंह चीमा, गुरु प्रताप सिंह, तरनजीत सिंह आदि मौजूद थे।

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img