03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गावा चौक पर दिनदहाड़े फायरिंग कर फरार हुआ गुरबाज सिंह पकड़ा गया, पिस्टल का लाइसेंस होगा निरस्त

Spread the love

एफ एन एन, रुद्रपुर : दिनदहाड़े फायरिंग कर फरार हुए एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि 17 जनवरी को गाबा चौक पर दोपहर लगभग 1 बजे जीप सवार एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पर फायरिंग की थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना उपनिरीक्षक संदीप शर्मा के द्वारा की गई।

इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गुरबाज सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी सुभाष कॉलोनी वार्ड नंबर 14 रुद्रपुर, हाल निवासी जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल डिबड़िबा, बिलासपुर (रामपुर) को गिरफ्तार किया है। उससे लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद की गई है। आपको बता दें कि गुरबाज सिंह द्वारा वसीम नाम के व्यक्ति पर फायरिंग की गई थी। इस मामले में गुरबाज के लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए डीएम ऊधमसिंह नगर को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है।

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img