03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लद्दाख में शहीद हुआ किच्छा का बेटा

एफ़एनएन, किच्छा : भारत औऱ चीन के बीच तनाव का केंद्र बने लद्दाख में अपने कुमाऊँ का एक और लाल शहीद हो गया। किच्छा निवासी इस लाल के घर सूचना के साथ ही भीड़ जुटने लगी। क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने शहीद के परिजनों से मुलाकात की। शव देर रात तक यहाँ पहुचने की संभावना है।

IMG-20200719-W

विधायक शुक्ला पहुंचे शहीद के घर

शहीद देव बहादुर थापा पुत्र शेर बहादुर थापा किच्छा के गौरिकला का निवासी था। 2016 में वह भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। उसकी तैनाती लद्दाख में थी जहाँ इन दिनों चीन के साथ तनाव चल रहा है। शनिवार रात्रि बनबसा सेना कैम्प से सूचना मिली तो परिवार में हड़कंप मच गया। देव बहादुर का बड़ा भाई भी सेना में है और उसकी तैनाती ग्वालियर में है। भाई के शहीद होने की जानकारी मिलने पर वह रविवार सुबह किच्छा पहुच गया। विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह देव बहादुर के परिजनों के साथ खड़े हैं।

कर्नल प्रमोद शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

लेह लद्दाख में तैनात गोरखा रेजीमेंट के सिपाही देव बहादुर जो गौरी कलां के निवासी थे, उनकी शहादत हो गई। वे क्षेत्र के नामी धावक थे तथा हर दौड़ में प्रथम आते थे।क्षेत्र के निवासी उनको हृदय से श्रद्धांजलि देते हैं तथा नमन करते हैं।
कर्नल प्रमोद शर्मा,संयोजक कृषक एवम स्वतंत्रता सेनानी संगठन।

Hot this week

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img