Friday, March 20, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeविविधकिच्छा: भाजपा नेता एवं समाजसेवी संजीव कुमार सिंह नें वितरित किये स्कूल...

किच्छा: भाजपा नेता एवं समाजसेवी संजीव कुमार सिंह नें वितरित किये स्कूल बैग

एफएनएन, किच्छा: वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी संजीव कुमार सिंह तथा भाजपा के जिला मंत्री युवा मोर्चा विशाल चौहान ने सिसई के प्राथमिक विद्यालय एवं जूनियर हाईस्कूल में पहुंच कर, प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी द्वारा चलायी जा रही भारत सरकार की राष्ट्रीय साक्षरता मिशन योजना के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया तथा उनको स्कूल बैग वितरित किये। श्री सिंह नें आंगनबाड़ी केंद्र पर भी बच्चों को स्कूल बैग वितरित किये तथा विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने में शिक्षा का बहुत योगदान है इसलिए बच्चों को अपनी शिक्षा के साथ-साथ जो बच्चे किन्ही कारणों से स्कूल नहीं जा रहे हैं उनको भी स्कूल आने के लिए प्रेरित करना चहिये। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के अतिरिक्त धनञ्जय सिंह, ब्रह्मानन्द पुरोहित, संजय यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments