03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ब्राह्मण महासभा की ओर से कर्मचारी नगर चौराहे पर कराया गया खिचड़ी सह भोज, गरीबों को कंबल भी बंटवाए

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में कर्मचारी नगर स्थित प्रमुख चौराहे पर मकर संक्रांति पर्व जरूरतमंदों को खिचड़ी और कंबल वितरण कर मनाया गया।  पूर्वान्ह 10.30 से दोपहर 2.00 बजे तक कार्यक्रम चला।‌ सैकड़ों लोगों ने खिचड़ी सहभोज का आनंद लिया।

गायत्री मंत्र के सामूहिक  वाचन से खिचड़ी और कंबल वितरण प्रारंभ हुआ। ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने मकर संक्रांति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सूर्य की गति आज से दक्षिणायन से उत्तरायण में हो जाती है, जिससे दिन बड़ा, ताप तेज, प्रकाश तीव्र हो जाता है। लोगों के मन उत्साह से भर उठते हैं।

  श्री त्रिवेदी ने कहा कि मकर संक्रांति यह भी समझाती है कि परिवर्तन होना ही है तो रचनात्मक हो ताकि संपूर्ण मानवता के कल्याण का मार्ग खुल सके। मकर संक्रांति के आज के कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष विष्णु भारद्वाज, शिवकुमार शर्मा और विनोद कुमार शर्मा थे। प्रमुख सहयोगी महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला और महामंत्री प्रखर पाठक रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण शुक्ला, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रवीन भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री मुकेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष लवलेश पाठक, नितिन शर्मा, संगठन मंत्री पुनीत त्रिवेदी ,मंडल महामंत्री विशाल शर्मा , मंडल उपाध्यक्ष वचन सारस्वत , जिला महामंत्री देवेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विष्णु भारद्वाज शिवकुमार शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, प्रमोद मिश्रा, महानगर महामंत्री प्रखर पाठक, सुधीर शर्मा, अनिल शुक्ला, राष्ट्रदीप शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश शर्मा, शिक्षक नेता राकेश मिश्रा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Hot this week

Selakui इंडस्ट्रियल एरिया में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

एफएनएन. विकासनगर : Selakui देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र...

Jauljibi मेले में CM धामी के सामने बवाल, माइक बंद होने पर विधायक हरीश धामी भड़के; मंच पर हुई तीखी बहस

एफएनएन, धारचूला (पिथौरागढ़) : Jauljibiउत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़...

जिला अस्पताल में मौत के घाट उतारे गए युवक के परिजनों का प्रदर्शन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में आपातकालीन कक्ष के बाहर...

Topics

Jauljibi मेले में CM धामी के सामने बवाल, माइक बंद होने पर विधायक हरीश धामी भड़के; मंच पर हुई तीखी बहस

एफएनएन, धारचूला (पिथौरागढ़) : Jauljibiउत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़...

जिला अस्पताल में मौत के घाट उतारे गए युवक के परिजनों का प्रदर्शन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में आपातकालीन कक्ष के बाहर...

Dehradun 14 लाख रुपये लूटकांड में बजरंग दल और पुलिस आमने-सामने

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में 14 लाख...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img