03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

खाकी फिर दागदार, अब शाहजहांपुर मेंं दाऱोगा ने रेप पीड़िता को रूम पर बुलाकर किया बलात्कार

  • अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश पर आरोपी दारोगा के खिलाफ जांच शुरू

एफएनएन,शाहजहांपुर: शाहजहांपुर में अपने दायित्व को भूलकर पुलिस ने खाकी को दागदार करने का ऐसा घिनौना काम किया है, जिसे सुनकर हर किसी का पुलिस से विश्वास ही उठ जाएगा। जलालाबाद थाने में सामूहिक दुराचार की शिकायत दर्ज कराने गई एक महिला से एक दारोगा ने कथित रूप से बलात्कार किया। अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश पर सीओ द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि जलालाबाद क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय एक महिला ने आरोप लगाया है, ”गत 30 नवंबर को वह मदनापुर जा रही थी। रास्ते में उसका ई-रिक्शा खराब हो गया, जिसके बाद वह पैदल जाने लगी। तभी कार से आए पांच लोगों ने उसे पकड़ लिया और खेत में ले जाकर उससे कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया।”

सीओ बोले-आरोप सही हुए तो होगी एफआईआर

सीओ ब्रह्मपाल ने बताया कि महिला का दावा है कि जब वह अपने साथ हुई वारदात की शिकायत के लिए जलालाबाद थाने गई तो वहां मौजूद दारोगा विनोद कुमार ने उसे अपने कमरे में ले जाकर उससे कथित तौर पर बलात्कार किया। सीओ श्री सिंह ने बताया कि अपर  पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्र के आदेश पर वे खुद इस प्रकरण की जांंच कर रहे हैं। आरोप सही पाए गए तो दाऱोगा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाकर कठोर कार्रवाई कराई जाएगी।

 

Hot this week

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img