03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार: रेप के बाद बच्ची की हत्या के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका त्रिवेंद्र सरकार का पुतला

Spread the love
  • आरोप-भाजपा शासित राज्यों मेंं महिलाओं-बच्चियों के विरूद्ध जघन्य अपराधों से पूरा देश कलंकित

एफएनएन, देहरादून: जनपद हरिद्वार के ऋषिकुल कॉलोनी में नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्‍कर्म व हत्या की घटना के विरोध में कांग्रेसजनों ने महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। कार्यकर्त्‍ताओं ने कहा कि भाजपा शासित प्रदेशों में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार से पूरा देश कलंकित हुआ है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का नारा देने वाली सरकार इस तरह के गंभीर मामलों पर कार्रवाई नहीं कर रही है।

निर्भया फंड का 2 फीसदी से कम महिला सुरक्षा पर खर्च हुआ

कहा कि जितने जोर-शोर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का नारा बुलंद किया जा रहा है उसी गति से महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं। हरिद्वार जनपद के ऋषिकुल में बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या  जैसे जघन्य अपराध से पूरी मानवजाति कलंकित हुई है। कहा कि निर्भया फंड जो कांग्रेस सरकार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए गठित किया गया, लेकिन सात साल बीतने के बावजूद भी इस फंड का 2 फीसद से भी कम पैसा महिला सुरक्षा के कामों में खर्च किया गया है। इस फंड का मुख्य उद्देश्य था कि महिला सुरक्षा की दिशा में कदम उठाते हुए महिला थानों की स्थापना, सड़कों पर सीसीटीवी, अंधेरी गलियों में उचित प्रकाश की व्यवस्था करना, शोषित और पीडि़त महिलाओं पुर्नवास करना और मुफ्त विधिक सलाह उपलब्ध कराना। लेकिन इसके बाद भी महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध चिंता का विषय है।

पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले, दोषियों की हो गिरफ्तारी

महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने सरकार से मांग की है कि हरिद्वार में घटी घटना के पीडि़त परिवार को उचित मुआवजा दिया जाय और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

पुतला दहन करने वालों में प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, गोदावरी थापली, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, नेताप्रतिपक्ष नगर निगम विजेंद्र पाल, प्रतिमा सिंह, प्रदेश सचिव शांति रावत, मंजुला तोमर, सोमप्रकाश वाल्मीकि, पार्षद अर्जुन सोनकर, देविका रानी, शिवकुमार, कोमल बोरा, रीता रानी, मुकेश सोनकर, नागेश रतूड़ी, अमित भंडारी, अनिल थापा, प्रकाश नेगी, शोभाराम, कैलाश अग्रवाल, शिवम गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

शुक्रवार को घटना के विरोध में देंगे धरना

नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्‍कर्म व हत्या की घटना के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह शुक्रवार को हरिद्वार सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर धरना देंगे।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img