03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

काशीपुर: पत्नी को खाने में नींद की गोली देने और घर में सोने-चांदी के जेवरात व 40 हजार रुपये चोरी का आरोप

एफएनएन, काशीपुर: एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर खाने में नींद की गोली मिलाकर देने और घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात व 40 हजार रुपये चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया है।

ग्राम बांसखेड़ा निवासी व्यक्ति ने आईटीआई थाना पुलिस में तहरीर सौंपी। बताया कि उसकी शादी ग्राम बरखेड़ा पांडे निवासी एक युवती से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसकी पत्नी का व्यवहार बदलने लगा। वह आए दिन उससे किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करने लगी।

आरोप लगाया कि जब वह उसे समझाता तो कहती थी कि उसकी शादी उसकी मर्जी के बिना हुई है और वह किसी अन्य युवक से प्यार करती है। पीड़ित व्यक्ति ने बताया दो बच्चे होने के बावजूद भी उसकी पत्नी का व्यवहार नहीं बदला।

उसके अनुसार बीती 16 अक्टूबर की रात उसकी पत्नी ने खाने में नींद की गोली मिलाकर पूरे परिवार को खिला दी। इससे सभी गहरी नींद में सो गए। इस बीच उसकी पत्नी ने अपने तीन भाइयों की मदद से घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, जरूरी कागजात, 40 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पीड़ित ने कहा यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद: शराब पीने से मना करने पर हलवाई ने पत्नी को दूध में जहर मिलाकर दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, अस्पताल में भर्ती

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img