03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली: रेस लगाने के दौरान दो बाइकें आपस में भिड़त, एक युवक की मौत छह घायल

एफएनएन, बरेली : आईवीआरआई पुल पर शनिवार रात रेस लगाने के दौरान दो बाइकें आपस में भिड़ गईं। दोनों बाइक पर सात लोग सवार थे। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा। थाना इज्जतनगर पुलिस ने वाहनों को हटाकर ट्रैफिक चालू कराया।

इज्जतनगर क्षेत्र के लक्ष्मी गौटिया निवासी सतीश, जसवीर, अनिल, छोटे, अमन, गुलशन एक अन्य दोस्त के साथ दो बाइक पर सवार होकर शनिवार रात घूमने निकले थे। जिनमें एक बाइक पर जसवीर, अनिल और छोटे और दूसरी बाइक पर अमन, गुलशन और एक अज्ञात युवक बैठे थे। एक बाइक सतीश और दूसरी अमन चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आईवीआरआई पुल पर दोनों बाइक रेस लगा रही थी।

पुल से उतरते समय दोनों बाइक असंतुलित होकर आपस में टकरा गईं। हादसे में सतीश की मौके पर मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। जबकि घायलों में अमन, अनिल और जसवीर की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इज्जतनगर थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि रेस लगाते समय दोनों बाइकें अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गई थीं। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- काशीपुर: पत्नी को खाने में नींद की गोली देने और घर में सोने-चांदी के जेवरात व 40 हजार रुपये चोरी का आरोप

Hot this week

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img