03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कासगंज: सोरों पुलिस का बड़ा कारनामा, शिकायत का निस्तारण कर मृतक बना गवाह

Spread the love

एफएनएन, कासगंज: सोरों पुलिस का बड़ा कारनामा सामने आया है। पीड़ित द्वारा पोर्टल पर की गई शिकायत का निस्तारण कर मृतक को गवाह बना दिया। इस मामले में पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर मामले में जांच पड़ताल कर विवेचक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।

नगला सूखा निवासी वीरी सिंह पुत्र गोविंद राम का सगे भाई से विवाद था। वीरीसिंह ने इस मामले की शिकायत 16 फरवरी 2025 को मुख्यमंत्री  पोर्टल पर की थी। सोरों कोतवाली पुलिस ने जांच गोरहा चौकी इंचार्ज चंचल सिंह को सौपी थी। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है बिना गांव में जाए और जांच पड़ताल किए बिना निस्तारण कर दिया गया। पीड़ित चौकी आया तो फोटो खींचकर भगा दिया।

साथ ही इस मामले में सुमेर सिंह निवासी सूखा नगला को गवाह भी बना दिया। जिनकी मृत्यु 21 दिसंबर 2024 को हो चुकी है। दूसरे गवाह इंद्रपाल को बना दिया। जिन्हें इस संबंध में कोई जानकारी तक नहीं है। पुलिस दफ्तर में बैठकर ही समाधान कर रही है। जिससे पीड़ितों को शासन की मंशा के अनुरूप न्याय नहीं मिल पा रहा है।

एसपी कासगंज अंकिता शर्मा ने बताया कि सूखा नगला के एक व्यक्ति ने पोर्टल पर की गई शिकायत को फर्जी  तरीके से निस्तारण करने का आरोप लगाया है। इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Rudrapur गैंगरेप मामले में पुलिस मुठभेड़, तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में एक...

Topics

Rudrapur गैंगरेप मामले में पुलिस मुठभेड़, तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img