03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अल्मोड़ा: धोखाधड़ी करके खाते से रकम निकालने वाला डाकपाल गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, अल्मोड़ा: सोमेश्वर पुलिस ने भैसोडी में गबन के आरोपी फरार डाकपाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी डाकपाल को साई पुल के पास से दबोचा। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। दरअसल, बीते जनवरी में सहायक डाक अधीक्षक ने सोमेश्वर थाने में एक तहरीर सौंपी थी। जिसमें कहा था कि भैसोडी में बसंत लाल आर्या निवासी डिझाड़ पोस्ट किरड़ा वर्तमान में डाक सेवक के पद पर कार्यरत था। डाकपाल रहते हुए आरोपी ने खाताधारक जगदीश चंद्र कांडपाल निवासी सीमा, सुनौली के बचत खाते से तीन किस्तों में फर्जी हस्ताक्षर कर 60 हजार रुपये निकाल ली थी।

वहीं, खाता धारक शंकर राम निवासी बसौली के खाते से तीन हजार रुपये निकाल लिए। जिसे उन्होंने निजी खर्च बता दिया। जबकि औचक निरीक्षण में 31211 की नगदी कम पाई गई। शाखा डाकपाल बसंत लाल ने कुल 94211 रुपये का गबन कर लिया था। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन आरोपी फरार चल रहा था। इधर, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी डाकपाल को साई पुल के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से आरोपी डाकपाल को जेल भेज दिया गया है।

Hot this week

Dhami cabinet का बड़ा फैसला, अरेबिया मदरसों का सरकारी अनुदान होगा बंद

एफएनएन, देहरादून : Dhami cabinet मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Mussoorie से लौटते समय युवक गहरी खाई में गिरा, SDRF और पुलिस ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून : Mussoorie से देहरादून लौट रहे एक...

LUCC chitfund घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

एफएनएन, देहरादून : LUCC chitfund उत्तराखंड के चर्चित LUCC...

Topics

Dhami cabinet का बड़ा फैसला, अरेबिया मदरसों का सरकारी अनुदान होगा बंद

एफएनएन, देहरादून : Dhami cabinet मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Cheque Bounce मामले में 3 महीने जेल, 7.35 करोड़ रुपये जुर्माना भी लगाया गया

एफएनएन, नई दिल्ली : Cheque Bounce बॉलीवुड अभिनेता राजपाल...

Dehradun में केसी वेणुगोपाल का बीजेपी पर हमला, बोले- जनता बदलाव चाहती है

एफएनएन, देहरादून : Dehradun अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC)...

17 july को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, छात्रों और युवाओं से करेंगे सीधा संवाद

एफएनएन, देहरादून : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img