03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पंखे के नीचे सोने को लेकर कलयुगी पिता ने चाकू मारकर कर दी बेटे की हत्या

Spread the love

एफएनएन, नानकमत्ता : बीती रात्रि कलयुगी पिता ने अपने बेटे को चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात को बरामदे में पंखे के नीचे सोने को लेकर पिता सलविंदर सिंह उर्फ छिंदा पुत्र जागीर सिंह का बेटा दलजीत सिंह का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नाराज पिता सलविंदर सिंह ने अपने बेटे दलजीत सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी।

इस घटना से पूरे घर में मातम छा गया। मृतक अपने पीछे पत्नी एक पुत्री एक पुत्र को रोता बिलखता छोड़ गया। मृतक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में सेवादार था। जानकारी के मुताबिक मृतक दलजीत सिंह मूलरूप से लालपुर सितारगंज का निवासी था। हाल ही में गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की सराय में रहकर गुरुद्वारा साहिब के लंगर हॉल में लंगर की सेवा कर रहा था। मृतक का छोटा भाई गुरजीत सिंह मोटर साइकिल की दुकान चलाता है। मृतक की मां, सतनाम कौर, पत्नी रमन कौर पुत्री सीरत कौर पुत्र युवी सिंह का रो रो के बुरा हाल है।

अपने बेटे की चाकू मारकर हत्या करने वाला सलविंदर सिंह उर्फ छिंदा नशे का आदि बताया है। पिता और पुत्र में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। सूचना पर थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव उप निरीक्षक संजय कुमार अपनी पूरी टीम के साथ घटनास्थल में पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इधर पुलिस ने कमरे को सीज कर मामले की जांच में जुट गई है।

Hot this week

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Topics

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img