03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कल्याणी नदी की सफाई की, नुक्कड़ नाटक के जरिए द्रोण कॉलेज ने दिया संदेश

Spread the love

एफएनएन,रुद्रपुर : नगर निगम और रोटरी क्लब द्वारा कल्याणी नदी की सफाई के लिए चलायी गयी मुहिम के तहत आज एक बार फिर नदी की वृहद स्तर पर सफाई की गयी। बड़ी संख्या में लोगों ने नदी की सफाई के लिए श्रमदान किया। इस दौरान कल्याणी की सफाई के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से द्रोण कालेज के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया। बता दें गणतंत्र दिवस पर मेयर रामपाल सिंह के दिशा निर्देशन में कल्याणी नदी की सफाई के लिए वृहद अभियान शुरू किया गया था। इसी के तहत आज भी मेयर रामपाल सिंह के नेतृत्व में सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने कल्याणी नदी में पहुंचकर सफाई की।

जेसीबी मशीन के साथ ही तमाम लोगों ने श्रमदान भी किया। नदी की सफाई के अभियान से आज द्रोण कालेज के विद्यार्थी भी जुड़ गये। कालेज के विद्यार्थियों ने नदी की सफाई में हाथ बंटाने के साथ ही नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को नदी की सफाई के लिए जागरूक भी किया। इस दौरान मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि कल्याणी नदी की सफाई का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। सामाजिक संस्थाओं के साथ साथ शिक्षण संस्थाएं भी अब इस अभियान से जुड़ने लगी है। इससे अभियान को और मजबूती मिलेगी। उन्होने कहा कि नदी को मूल स्वरूप में वापस लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि कल्याणी नदी की सफाई के लिए बड़ी संख्या में जुटे सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहर हम सभी का है और इसको स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि कल्याणी नदी की सफाई के इस अभियान में जो स्नेह और प्यार लोगों का मिल रहा है उसने उन्हें संजीवनी देने का काम किया है। शहरवासियों ने कल्याणी की स्वच्छता को लेकर जो उत्साह दिखाया है निश्चित ही अब यह मुहिम रंग लायेगी और कल्याणी को उसका मूल स्वरूप वापस मिल पायेगा। नगर आयुक्त रिंकु बिष्ट ने कहा कि कल्याणी नदी को साफ बनाने के उद्देश्य से लोगों को समाचार पत्रों और सोशल मीडिया एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से कूड़ा ना डालने की अपील की जा चुकी है अब नदी में कूड़ा डालने वाले लोगों पर कार्यवाही की जाएगी। सफाई अभियान में रोटरी क्लब, इनरव्हील क्लब, साथी टीम, द्रोण कॉलेज सहित कई संस्थाओं के लोग जुटे रहे। इस दौरान नगर आयुत्त रिंकू बिष्ट, सेनेटरी इंसपेक्टर अमित नेगी, नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर नीलम कोली, पार्षद शिव कुमार गंगवार, निमित शर्मा, विधान राय, राजेश जग्गा, भाजपा महिला मोर्चा उत्तरी मंडल की नगर अध्यक्ष ममता राठौर,शम्मी गुप्ता,अशोक अग्रवाल, किशोर शर्मा, जगदीश बिष्ट, अमित अग्रवाल, सफाई नायक गौतम कुमार, सुशील कुमार,सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Hot this week

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

Topics

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img