03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कालागढ़ टाइगर रिजर्व : जंगलों में मिले चीन व सिक्किम के पक्षी, चित्र व आवाज से की गई पहचान

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग (केटीआर वन प्रभाग) में पक्षियों की प्रजाति की गणना व सर्वे का काम पूरा हो गया है। दो दिवसीय भ्रमण के बाद केटीआर की टीमें कोटद्वार लौट आईं।

टीम में शामिल विशेषज्ञों ने बताया कि इस बार चीन व सिक्किम के प्रवासी पक्षी ज्यादा नजर आए हैं। इस सर्वे में कई दुर्लभ पक्षियों के साथ ही विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुके पक्षियों की सूची बनाते हुए उनकी गतिविधियों का आंकलन किया गया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

 

केटीआर के डीएफओ आशुतोष सिंह ने बताया कि 20 से 21 जनवरी तक चले दो दिवसीय पक्षी सर्वेक्षण का समापन रामनगर वन विश्राम भवन में हुआ। सर्वेक्षण में कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तराखंड के पक्षी विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया। सर्वेक्षण सीटीआर की 12 रेंजों के अन्तर्गत बनाई गई 100 से अधिक ट्रेल में 26 टीमों द्वारा किया गया। इसमें 105 पक्षी विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया।

केटीआर में 30 पक्षी विशेषज्ञों की टीम ने लौहाचौड़, मोहान से दुर्गा देवी, कांडा, मैदावन, मोरघट्टी, नलकट्टा, पाखरो, हाथीकुंड, रथुवाढाब, मुंडियापानी वन क्षेत्र, हल्दूपड़ाव में एक साथ सर्वे किया। कोटद्वार के पक्षी विशेषज्ञ राजीव बिष्ट ने बताया कि चाइनीज रूबीथ्रोट व सिक्किम की सिल्वर यर्ड मीसिया इस सीजन में खास आकर्षण का केंद्र बनी रही।

पक्षी प्रेमी मोहित कंडवाल ने बताया कि वन अधिकारियों के दिशा निर्देश के आधार पर सर्वे में प्वाइंट काउंट मैथड (पीसीएम) व ट्रेल माॅनीटरिंग काउंट मैथड (टीएमसीएम) का प्रयोग किया गया। सोमवार को केटीआर के कोटद्वार रिशेप्शन सेंटर में डीएफओ आशुतोष सिंह ने पक्षी विशेषज्ञों को प्रमाणपत्र जारी किए। बताया कि सर्वे की रिपोर्ट व अध्ययन के बाद रिपोर्ट जारी की जाएगी।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img