03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Kaichi Dham स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह 8 बजे तक 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, नैनीताल : Kaichi Dham के स्थापना दिवस पर सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह 5 बजे बाबा नीब करौरी महाराज को मालपुए का भोग अर्पित करने के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसके बाद रातभर से कतार में खड़े श्रद्धालुओं को क्रमवार मंदिर में प्रवेश दिया गया।

मंदिर परिसर में बाबा के जयकारों और श्रीराम के नारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। सुबह 6 बजे तक 10 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे, जबकि सुबह 8 बजे तक यह संख्या 25 हजार के पार पहुंच गई। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसाद और मालपुए का प्रसाद वितरित किया गया।

मंदिर समिति के सेवादार श्रद्धालुओं की सुविधा और प्रसाद वितरण की व्यवस्था संभालते रहे। बढ़ती भीड़ के चलते भवाली की ओर से लगभग एक किलोमीटर लंबी कतार लग गई। इसके बावजूद श्रद्धालु उत्साह और श्रद्धा के साथ बाबा के दर्शन के लिए लगातार पहुंच रहे हैं। कैंची धाम में दिनभर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

Hot this week

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव, BJP में नए चेहरे को लेकर मंथन तेज

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट...

Topics

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img