03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Dehradun में वकील की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के शिमला बायपास रोड स्थित बुड्ढी गांव में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई। अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान साहिल उर्फ सोहेल के रूप में हुई है, जो पेशे से वकील बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय साहिल अपने भाई के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान कुछ लोग योजनाबद्ध तरीके से वहां पहुंचे और साहिल को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और स्थानीय लोग उसे बचाने की कोशिश में जुटे, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पटेलनगर थाना पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

प्रारंभिक जांच में पुलिस पुरानी रंजिश, आपसी विवाद और पूर्व नियोजित साजिश समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने कहा कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले बैरागीवाला क्षेत्र में भाजपा नेता विनोद की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस टीम हमलावरों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और मामले की जांच तेज कर दी गई है।

Hot this week

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव, BJP में नए चेहरे को लेकर मंथन तेज

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट...

Topics

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img