03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में बड़ा एनकाउंटर, लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकवादी मारे गए

Spread the love

एफएनएन, श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के साथ बड़ी मुठभेड़ हुई है, जिसमें आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया है| जानकारी है कि शोपियां में आतंकी किसी घर में छिपे हुए थे| पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जिले के मनिहाल इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था| उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद वहां मुठभेड़ शुरू हो गई| बल ने भी इसका मुहंतोड़ जवाब दिया| चिनार कॉर्प्स ने एक ट्वीट कर जानकारी दी है कि यह मुठभेड़ अभी चल रही है| अभी तक तीन आतंकियों को मार गिराया गया है| सोमवार को सुबह में कश्मीर ज़ोन पुलिस ने बताया था कि ‘मनिहाल इलाके में हुई एक मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकियों को मार गिराया गया है| बात करते हुए कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया था कि ‘शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा से संपर्क रखने वाले दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया है| दो एनकाउंटर की जगह पर फंसे हुए हैं| अभी ऑपरेशन चल रहा है| हालांकि, अब मारे जाने वाले आतंकियों की संख्या तीन हो गई है| बता दें कि अभी 16 मार्च को ही शोपियां में एक और एनकाउंटर हुआ था, जिसमें दो आंतंकी मारे गए थे|

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img