03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मेगा प्रदर्शनी में डीआरडीओ का स्टाल रहा अव्वल

Spread the love

एफएनएन,रुद्रपुर : गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस रिसर्च एन्ड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन एवं स्किल इंडिया के सहयोग तथा अचीवर फाउंडेशन के सौजन्य से होटल सोबती कॉन्टिनेंटल में चल रहे तीन दिवसीय उज्जवल उत्तराखंड 2021 मेगा एग्जीबिशन का विधिवत समापन हुआ। मेला एग्जीबिशन के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे विधायक राजकुमार ठुकराल ने एग्जीबिशन में प्रथम स्थान पर रहे डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन, द्वितीय स्थान पर रहे एनएचपीसी एवं तृतीय स्थान पर रहे डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी के स्टाल को शील्ड देकर सम्मानित किया, वही एग्जीबिशन में प्रतिभाग करने वाले विभिन्न विभागों के स्टालों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

तीन दिवसीय मेगा एग्जीबिशन में कयर बोर्ड, नमामि गंगे परियोजना, जिला उद्योग केंद्र रुद्रपुर, खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन रुद्रपुर, पीसीआरए, एनआईईआईटी हरिद्वार, नेशनल डेयरी डेवलेपमेंट बोर्ड, सीएसआईआर, जूलॉजिकल ऑफ इंडिया एवं शिवि आर्ट लाइफ के स्टालों पर भारी भीड़ रही। मेगा एग्जीबिशन का उत्तर प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख, उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य, उत्तराखंड वन निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, रुद्रपुर नगर निगम के मेयर रामपाल सिंह, एसडीएम विशाल मिश्रा एवं रिंकु बिष्ट सहित तमाम जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं द्वारा अवलोकन किया गया।

समापन अवसर पर विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा उज्जवल उत्तराखंड 2021 के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में क्षेत्र की जनता को जानकारी प्राप्त हुई है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। अचीवर्स फाउंडेशन की निदेशक मनी तिवारी ने मेघा अधिवेशन में पहुंचे अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त किया इस अवसर पर संजय ठुकराल, सौरभ वशिष्ठ, शेखर तनेजा, विपिन शर्मा, अभिनव तिवारी राजीव चंद्रा, सुभाष गौतम, आनंद प्रकाश चुघ आदि मौजूद थे।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img