Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशजेल में बंद आजम खां, बेटा अब्दुल्ला वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोर्ट में...

जेल में बंद आजम खां, बेटा अब्दुल्ला वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोर्ट में हुए पेश, बचाव में उतारे 32 गवाह

विधायक आकाश अग्रवाल ने वर्ष 2019 में रामपुर सिविल लाइंस थाने में दोनों के विरुद्ध दर्ज कराया था दो पैन कार्ड रखने का मुकदमा

एफएनएन ब्यूरो, रामपुर-उप्र। दो पैन कार्ड मामले में जेल में बंद सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। उनके अधिवक्ता की ओर से बचाव में 32 गवाहों की सूची कोर्ट को सौंपी गई। कोर्ट ने गवाहों को पेश होने के आदेश दिए हैं। अगली सुनवाई 18 अक्तूबर को होगी।

सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के विरुद्ध दो पैन कार्ड रखने का मुकदमा भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने वर्ष 2019 में सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराया था। सपा नेता आजम खां को भी आरोपी बनाया गया था।

यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है। सोमवार को केस की सुनवाई के दौरान सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां और हरदोई जेल में बंद उनके बेटे अब्दुल्ला आजम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए।

कोर्ट में उनके अधिवक्ता की ओर से बचाव में 32 गवाहों की सूची दाखिल की गई है। गवाहों में सपा नेता आजम खां की बहन निखहत अखलाक, तनवीर फात्मा, अब्दुल मतीन आदि शामिल है। भाजपा विधायक के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि कोर्ट ने गवाहों को तलब किया है। अगली सुनवाई 18 अक्तूबर को होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments