03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भारतीय ओलंपिक पदक विजेता वेस पेस का 80 साल की उम्र में निधन

एफएनएन, हैदराबाद: भारतीय खेल में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई जब कोलकाता से ये दुखद खबर सामने आई कि टेनिस स्टार लिएंडर पेस के पिता वेस पेस का 80 साल की उम्र में गुरुवार (14 अगस्त) को निधन हो गया. वो 1972 के म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा थे. डॉ. वेस पेस भारतीय खेल और चिकित्सा जगत में एक उल्लेखनीय हस्ती थेजिनकी विरासत एथलेटिक उपलब्धियों, चिकित्सा नवाचार और खेल प्रशासन तक फैली हुई है.

डॉ. वेस पेस का जन्म अप्रैल 1945 में गोवा में हुआ. उन्होंने कई खेलों और शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. हॉकी के अलावा वेस पेस क्रिकेट, फुटबॉल और रग्बी के भी शानदार खिलाड़ी थे. उन्होंने 1996 से 2002 तक भारतीय रग्बी फुटबॉल संघ के अध्यक्ष पद को भी संभाला. इसके अलावा उन्होंने दुनिया के सबसे पुराने खेल क्लबों में से एक, कलकत्ता क्रिकेट और फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष का पद भी संभाला.

डॉ. वेस पेस ने खेल प्रशासन, विशेष रूप से खेल चिकित्सा, में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वो एशियाई क्रिकेट परिषद और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) एंटी डोपिंग ऑफिसर के तौर पर भी काम किया है.

डॉ. वेस पेस का परिवार
डॉ. वेस पेस का विवाह पूर्व भारतीय बास्केटबॉल खिलाड़ी और बंगाली कवि माइकल मधुसूदन दत्त की परपोती जेनिफर डटन से हुई. उनके बेटे लिएंडर पेस ने टेनिस में ओलंपिक पदक विजेता बनकर उनके नक्शेकदम पर चलते हुए यह उपलब्धि हासिल की. वे भारत में यह उपलब्धि हासिल करने वाले एकमात्र पिता-पुत्र की जोड़ी हैं.

डॉ. वेस पेस का निधन भारतीय खेल जगत के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है क्योंकि वेस पेस मैदान के अंदर और बाहर उत्कृष्टता की एक विरासत छोड़ गए हैं, जिसने एथलीटों और प्रशासकों की पीढ़ियों को समान रूप से प्रेरित किया है.

हॉकी इंडिया ने डॉ. वेस पेस को दी श्रद्धांजलि
हॉकी इंडिया ने एक्स पर लिखा, ‘डॉ. वेस पेस, एक सच्चे खेल आइकन का आज सुबह दुखद निधन हो गया. मैदान पर और मैदान के बाहर उनकी उपलब्धियों ने पीढ़ियों को प्रेरित किया. 1972 म्यूनिख ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्य के रूप में, उन्होंने भारत को गौरवान्वित किया. उनकी विरासत अमर रहेगी.’

पूर्व खिलाड़ी ने शोक व्यक्त किया
डॉ. वेस पेस के निधन से हर कोई दूखी है. इस दुख भरी घड़ी में पूर्व खिलाड़ी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके शोक व्यक्त कर रहे हैं. भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान वीरेन रस्किन्हा ने एक्स पर लिखा, ‘डॉ. वेस पेस के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. वे 1972 के म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली इंडियन टीम के मिडफील्डर थे. वे एक अद्भुत खेल चिकित्सक थे, जब मैं 2004 के एथेंस ओलंपिक में खेल रहा था, तब वे टीम के डॉक्टर थे. अद्भुत इंसान. RIP डॉक्टर. हर चीज के लिए धन्यवाद.’

Hot this week

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Topics

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img