03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी ; एसएसपी से सीएमओ तक की 100 रुपये में लगाता था मोहर

एफएनएन, बरेली : कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा नैनीताल रोड बिलवा पुल निवासी आरोपी अमानुद्दीन एसएसपी से लेकर सीएमओ तक की 100 रुपये में मोहरें लगाता था। इतना ही नहीं अगर कोई मोहरें खरीदना चाहे तो उसे पांच सौ रुपये में बेचता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

कोतवाली प्रभारी अमित पांडेय ने बताया कि बुधवार को आर्मी इंटेलीजेंस लखनऊ की सूचना पर पुलिस टीम ने इंदिरा मार्केट से आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं की फर्जी मोहरें बनाने का काम करता है। वह जाली दस्तावेज भी बनाता है। आरोपी के पास से सरकारी व गौर सरकारी संस्थाओं की 44 मोहरें मिलीं थीं। काफी संख्या में अध निर्मित मोहरें भी बरामद की गईं।

इनमें एसएसपी, सीएमओ, डीआईओएस, बीएसए, सीईओ कैंट, सैन्य छावनी आदि की मोहरें भी शामिल हैं। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सेना भर्ती कार्यालय के जाली कागजात भी बरामद किए। कागजों पर 212 मोहरों के प्रिंट भी बरामद किए गए। स्टांप मेकिंग मशीन, लैपटॉप व प्रिंटर भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

Hot this week

Selakui इंडस्ट्रियल एरिया में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

एफएनएन. विकासनगर : Selakui देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र...

Jauljibi मेले में CM धामी के सामने बवाल, माइक बंद होने पर विधायक हरीश धामी भड़के; मंच पर हुई तीखी बहस

एफएनएन, धारचूला (पिथौरागढ़) : Jauljibiउत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़...

जिला अस्पताल में मौत के घाट उतारे गए युवक के परिजनों का प्रदर्शन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में आपातकालीन कक्ष के बाहर...

Topics

Jauljibi मेले में CM धामी के सामने बवाल, माइक बंद होने पर विधायक हरीश धामी भड़के; मंच पर हुई तीखी बहस

एफएनएन, धारचूला (पिथौरागढ़) : Jauljibiउत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़...

जिला अस्पताल में मौत के घाट उतारे गए युवक के परिजनों का प्रदर्शन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में आपातकालीन कक्ष के बाहर...

Dehradun 14 लाख रुपये लूटकांड में बजरंग दल और पुलिस आमने-सामने

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में 14 लाख...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img