03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भारत ने पाकिस्तान से सभी प्रकार के वस्तुओं के आयात पर लगाया बैन

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने शनिवार को पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है. कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने भारत सरकार के कदम का स्वागत किया है.

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री व चांदनी चौक से भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि यह निर्णय एक सशक्त और स्पष्ट संदेश देता है कि पाकिस्तान की ओर से निरंतर शत्रुतापूर्ण गतिविधियों और भारत विरोधी रुख के बीच व्यापारिक एवं आर्थिक संबंध नहीं बनाए जा सकते हैं.

खंडेलवाल ने कहा कि यह कदम न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा हितों के अनुरूप है, बल्कि देश के व्यापारिक समुदाय और आम नागरिकों की भावना का भी सम्मान करता है, जो लंबे समय से आतंकवाद को समर्थन देने वाले देशों के साथ आर्थिक संबंधों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे. पाकिस्तान से वस्तुओं के व्यापार और परिवहन पर रोक लगाकर सरकार ने राष्ट्रीय संप्रभुता और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता स्पष्ट कर दी है.

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. सी. भरतिया ने देशभर के व्यापारियों से अपील की है कि वे इस नीति का पूर्ण समर्थन और अनुपालन करें. साथ ही यह सुनिश्चित करें कि पाकिस्तान से कोई भी वस्तु प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से भारतीय बाजार में प्रवेश न कर सके. उन्होंने कहा कि CAIT प्रधानमंत्री मोदी और सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देशहित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है.

बता दें कि व्यापारिक नेताओं ने ये भी आह्वान किया है कि भारतीय निर्माता और उद्यमी इस अवसर का लाभ उठाते हुए घरेलू उत्पादन को सशक्त करें. साथ ही उन वस्तुओं का स्वदेशी विकल्प विकसित करें, जो पहले पाकिस्तान से आयात की जाती थी, ताकि देश के उद्योग को बढ़ावा मिले और रोजगार के नए अवसर सृजित हों.

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img