03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अल्मोड़ा में आजीविका महोत्सव का उद्घाटन कर बोले सीएम धामी, उत्तराखंड सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास के लिए प्रतिबद्ध

एफ एन एन, अल्मोड़ा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हवालबाग ब्लाक में आजीविका महोत्सव का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने 298 करोड़ की 38 विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इसके अलावा आजीविका महोत्सव में लोगों को विभिन्न विभागों के माध्यम से संचाचिल योजनाओं के 20 करोड़ रुपये के टर्म लोन भी वितरित किए। मौके पर सीएम धामी ने गांव के अंतिम व्यक्ति के विकास को अपनी प्रतिबद्धता बताया।

  • 39.86 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हवालबाग में हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट थीम से आयोजित आजीविका महोत्सव का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने 39 करोड़ 86 लाख 19 हजार की 21 योजनाओं का लाकार्पण व 258 करोड़ 73 लाख 35 हजार की 17 योजनाओं का शिलान्यास किया।

  • डिजिटल मार्केंटिंग प्लेटफार्म देने का प्रयास

इसके बाद उन्होंने सभा का संबोधित करते हुए कहा कि आजीविका मिशन से जुड़कर महिलाएं स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर हो रही हैं। अब हवालबाग में रूरल बिजनेस इंक्यूबेटर लोगों को स्वरोजगार में मदद कर रहा है। डिजिटल मार्केटिंग का प्लेटफार्म दिए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अगले एक दशक में उत्तराखंड को देश का अग्रणी प्रदेश बनाया जाएगा। यह सपना प्रधानमंत्री मोदी ने देखा है, जिसे हम सबको मिलकर पूरा करना है।

  • होम स्टे योजना पर्यटन का आधार

उन्होंने कहा कि होम स्टे योजना पर्यटन का आधार बनेगी। उन्होंने सरकार के माध्यम से किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। कहा कि जो भी घोषणाएं की, उन्हें एक-एक कर पूरा किया जा रहा है। आज हम हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहे है। मेडिकल कालेज के लिए 226 करोड़ रुपये जारी कर दिए है। अल्मोड़ा में पिछले पांच साल में 931 करोड़ के विकास कार्य हुए। हमने इसकी पुरानी सांस्कृतिक पहचान को बनाये रखने का संकल्प लिया है। पलायन रोकने के लिए कार्य लिया जा रहा।

Hot this week

NEET UG फर्जी सर्टिफिकेट मामले में पहली गिरफ्तारी, SIT ने दो आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, देहरादून : NEET UG काउंसलिंग के दौरान कथित...

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img