03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पटवारी पेपर लीक प्रकरण के बीच ही राज्य लोक सेवा आयोग ने निकाली दो भर्तियां

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक प्रकरण के बीच ही राज्य लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को दो नई भर्तियां निकालीं। डाटा एंट्री ऑपरेटर और रक्षक भर्ती के विज्ञापन जारी होने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो गए। आयोग ने शुक्रवार को दो विज्ञापन जारी किए। पहला विज्ञापन आयोग कार्यालय में रक्षक के दो पदों के लिए जारी किया गया।

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया, दूसरी भर्ती आयोग कार्यालय में ही डाटा एंट्री ऑपरेटर के पांच पदों के लिए निकाली गई है। दोनों भर्तियों के लिए दो फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। जनरल, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 176.55 रुपये और एससी, एसटी को 86.55 रुपये और दिव्यांग को 26.55 रुपये शुल्क देना होगा।

डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 200 अंकों की तीन घंटे की परीक्षा होगी, जिसमें 200 सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा टाइपिंग टेस्ट भी होगा।

  • नए महिला आरक्षण कानून का मिलेगा लाभ

कुल सात पदों के लिए निकली दोनों भर्तियों में उत्तराखंड महिला आरक्षण कानून का लाभ दिया जाएगा। दोनों भर्तियों में उत्तराखंड की महिलाओं के लिए एक-एक सीट आरक्षित की गई है। इनमें नए कानून के तहत उत्तराखंड की महिलाओं के लिए एक पद आरक्षित किया गया है।

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img