03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

राज सक्सेना बने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन किच्छा के अध्यक्ष

Spread the love
  • अल्तमश महामंत्री तो सुनील को बनाया गया कोषाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष राजीव ने की घोषणा

एफएनएन, किच्छा : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, किच्छा की नगर इकाई का गठन जिलाध्यक्ष राजीव चावला की अध्यक्षता में कर दिया गया है। वरिष्ठ पत्रकार राज सक्सेना को किच्छा नगर इकाई का अध्यक्ष चुना गया है। उनके अलावा महामंत्री पद की जिम्मेदारी अल्तमश मलिक तो सुनील गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ लेने के साथ पत्रकार हित में काम करने का संकल्प लिया है। सोमवार को वरिष्ठ नेता सचिन चावला के प्रतिष्ठान होटल नाइन प्लस में आयोजित बैठक के दौरान श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष राजीव चावला ने कहा कि श्रमजीवी उत्तराखंड का एकमात्र ऐसा संगठन है जो पत्रकार हितों की लड़ाई को मजबूती से लड़ता आया है।

उधम सिंह नगर जनपद में इसके कई प्रमाण देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में कई जगहों पर इकाईयों का गठन कर दिया गया है। आज किच्छा में वरिष्ठ पत्रकार राज सक्सेना को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जा रही है। कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि किच्छा नगर इकाई के समस्त पत्रकार यूनियन को मजबूत करेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं, यूनियन के प्रदेश सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार कंचन वर्मा ने बताया कि यूनियन के माध्यम से समस्त पत्रकारों का हेल्थ बीमा कराने की योजना पर विचार किया जा रहा है।

उम्मीद है कि उधम सिंह नगर जनपद राज्य का पहला ऐसा जिला होगा जहां श्रमजीवी से जुड़े पत्रकारों का बीमा कराया जाएगा। नव-नियुक्त अध्यक्ष राज सक्सेना ने सभी का आभार प्रकट करते हुए यूनियन को आगे बढ़ाने का भरोसा जताया। सर्वसम्मति से सुरजीत सिंह कामरा, ए.ए. तन्हा, सुरेंद्र वर्मा, वीरेंद्र कोरंगा, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, शिवम शर्मा व वेद प्रकाश यादव को संरक्षक, अल्तमश मलिक को महामंत्री, सुनील गुप्ता को कोषाध्यक्ष, मोहन कोरंगा व सुमित बावा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विशाल शर्मा, मनीष सिडाना, रविन्द्र गंगवार, मंयक तिवारी को उपाध्यक्ष, यशवंत कुमार को सचिव, जीशान पठान को उपसचिव तो विजय जोशी सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img