03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार में दबंगों की गुंडागर्दी, दफ्तर में घुसकर टूर एंड ट्रैवल कारोबारी से मारपीट

एफएनएन, हरिद्वार: उत्तराखंड से मारपीट का वीडियो सामने आया है. वीडियो हरिद्वार का बताया जा रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे कुछ लोग व्यापारी के ऑफिस में घुसते है और उनके साथ मारपीट करने लगते है. इस मामले में व्यापारी की तरफ से आरोपियों के खिलाफ हरिद्वार कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया.

जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार 28 जुलाई की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि राजेश कुमार शर्मा की हरिद्वार रोडवेज बस अड्डे के पास भूमिहार टूरिस्ट सर्विस के नाम से ट्रेवल एजेंसी का दफ्तर है. राजेश कुमार शर्मा ने पुलिस को जो तहरीर दी है, उसमें शर्मा ने बताया कि भीम टूर एंड ट्रैवलका मालिक राघव शुक्रवार को कुछ लोगों के साथ अचानक से उनके दफ्तर में घुसे.

आरोप है कि दफ्तर में घुसने के बाद भीम टूर एंड ट्रैवलका मालिक राघव और उनके साथियों ने राजेश कुमार शर्मा के साथ गाली-गलौज की. जब राजेश शर्मा ने इसका विरोध किया तो उन्होंने उनके साथ मारपीट की. ये पूरी घटना राजेश शर्मा के दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

राजेश शर्मा का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है. पीड़ित ने आरोपियों से अपनी जान को खतरा बताया है. वहीं, इस मामले में हरिद्वार कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच चल रही है. पुलिस ने कहना है कि जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

पढ़ें-मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना में वनाग्नि और आपदा को भी जोड़ने की कसरत, प्रभावित परिवारों को मिलेगा लाभ –

Hot this week

NEET UG फर्जी सर्टिफिकेट मामले में पहली गिरफ्तारी, SIT ने दो आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, देहरादून : NEET UG काउंसलिंग के दौरान कथित...

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img