03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

इटावा जिले में एक पति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा…

एफएनएन, इटावा: यूपी के इटावा जिले में एक पति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू की गई।बताते दें कि मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटरा शमशेर खान का है। यहां गुलफाम नाम के व्यक्ति ने अपनी 30 साल की पत्नी फरीन के ऊपर बाँके से हमला कर दिया।

जिसके बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने आरोपी युवक पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

SSP ने मामले को लेकर दी जानकारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया है कि कोतवाली इलाके में फरीन नाम की महिला की उसके पति ने हत्या कर दी। मामले की जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि महिला के पति को शक था कि उसकी पत्नी का चक्कर उसके भतीजे के साथ में चल रहा है

और उसके साथ में उसकी पत्नी कहीं चली गई थी। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और उसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी के ऊपर बांके से तीन-चार बार सर पर हमला किया और उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या की वजह भी बताई। फिलहाल में महिला के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पूरे मामले की गंभीरता के साथ जांच पड़ताल की जा रही है।

Also read- 100 फुट ऊंचे टॉवर पर जा चढ़ा और तारों पर रेंगने भी लगा, लोगों की धड़कनें हुईं तेज

Hot this week

Uttarkashi के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

एफएनएन, उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से आग...

Harish Rawat ने फिर ‘डेनिस’ के बहाने बीजेपी पर कसा तंज, गांव में धूप सेंकते हुए शेयर किया वीडियो

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों...

Uttarakhand के 100 से ज्यादा सरकारी अस्पतालों पर करोड़ों की उधारी, 40 करोड़ का बजट अटका

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर...

Topics

Uttarkashi के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

एफएनएन, उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से आग...

Uttarakhand के 100 से ज्यादा सरकारी अस्पतालों पर करोड़ों की उधारी, 40 करोड़ का बजट अटका

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img