03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

टमाटर की आवक में हुआ सुधार, अब प्याज के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी

Spread the love

एफएनएन, रुड़की: टमाटर ने इस बार आम जनता के पसीने छुड़ा दिए। कहीं टमाटर के दाम 200 के पार तो कहीं 100। उत्तराखंड में भी टमाटर के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली थी, लेकिन अब आम जनता को राहत मिलती दिख रही है। रुड़की मंडी में अब टमाटर की आवक में सुधार हुआ है तो अब प्याज के दामों में तेजी आना शुरु हो गई है। प्याज की आवक भी कम हो चली है। वहीं टमाटर अब 100 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकने लगा है।

व्यापारियों की मानें तो आने वाले समय में टमाटर के दाम में और कमी आने की उम्मीद है। जून के अंतिम सप्ताह से टमाटर के दाम में तेजी आना शुरू हो गई थी। जुलाई माह से लेकर अब तक रुड़की शहर में 250 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से टमाटर बिका है। शासन ने टमाटर से जनता को राहत देने के लिए मंडियों में स्टॉल भी लगवाए।

टमाटर की आवक में हुआ सुधार

अब रुड़की मंडी में टमाटर की आवक में सुधार होना शुरू हो गया है। रुड़की मंडी में अब 80 क्विंटल तक टमाटर पहुंच रहा है। थोक में जहां टमाटर के दाम 70 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम हैं वहीं खुले बाजार में अब टमाटर 100 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहा है।

अब प्याज के बढ़ सकते हैं दाम

मंडी निरीक्षक अलकेश कुमार सैनी ने बताया कि टमाटर एवं आलू की आवक में सुधार हुआ हैं , लेकिन अब प्याज की आवक कम होना शुरू हो गई है। जिसकी वजह से प्याज के दाम में तेजी आ रही है। प्याज इस समय थोक के भाव में 18 से 20 रुपये प्रति किलोग्राम है।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img