03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भांजे संग अवैध संबंध: पति की गला रेतकर हत्या, रातभर लाश के पास बैठी रही

एफएनएन, शाहजहांपुर: इस समय एक बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमिका ने प्रेमी संग मिलकर पति का गला रेतकर हत्या की है। इसके बाद रात भर शव के पास बैठकर बिताई। भांजे संग अवैध संबंध के चलते महिला ने इस वारदात को अंजाम किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका प्रेमी भांजा फरार है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना यूपी के शाहजहांपुर में से सामने आया है। जहां पुवाया थाना क्षेत्र के भटपुरा चंदू गांव निवासी एक  महिला ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। बुधवार देर रात को महिला ने अपने प्रेमी को घर बुलाया। इस दौरान परिवार के सभी लोग किसी अन्य गांव में भागवत कथा सुनने गए हुए थे। जबकि उसका पति घर में मौजूद था। महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति का गला रेतकर हत्या कर दी। मौके पर प्रेमी फरार हो गया। महिला अपने पति की लाश के पास रातभर बैठी रही।

इस घटना की जानकारी परिजनों को गुरुवार हुई। जब उन्होंने कमरे में युवक की लाश पड़ी देखी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस स्थिति का जायजा लिया। गला कटा शव देखकर पुलिस भी सन्न रह गई। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।

Hot this week

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Topics

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img