03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पत्नी को साथ लेकर मरूंगा…’ जो कहा वही किया, हैरान करने वाली वारदात, पत्नी को गोली मारकर खुद का उड़ाया भेजा

Spread the love

एफएनएन, गाजियाबाद : गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर में मंगलवार सुबह सामने आई सनसनीखेज वारदात में अब एक बड़ा खुलासा सामने आया है। पत्नी को गोली मारकर खुदकुशी करने वाले विनोद के बारे में पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

घटना के संबंध में डीसीपी सिटी ज्ञानंजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों का शव सुबह 7.30 बजे बापूधाम के पास मिला। पुलिस ने बताया कि दोनों के पास से मोबाइल बरामद हुए हैं।

शव के पास से तमंचा बरामद

ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि दोनों पति-पत्नी हैं। पति की पहचान विनोद चौधरी और पत्नी की पहचान दीपक चौधरी के रूप में हुई है। उनके शव के पास से पुलिस ने एक तमंचा भी बरामद किया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

कई दिनों से था डिप्रेशन का शिकार

पुलिस ने बताया कि परिजनों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि विनोद कई दिनों से डिप्रेशन से पीड़ित चल रहा था और अक्सर ही शाम के समय ज्यादा अग्रेसिव हो जाता था।

परिजनों ने पुलिस को ये भी बताया कि विनोद कई बार कहता था कि मैं मरूंगा तो अपनी पत्नी को साथ लेकर मरूंगा। पुलिस का कहना है कि इनकी किसी प्रकार की कोई रंजिश सामने नहीं आ रही है।

कुछ दिन पहले लाया था तमंचा

पुलिस ने बताया कि बच्चों और परिवार से पूछताछ में पता चला है कि विनोद कुछ दिन पहले ही कहीं से तमंचा लाया था और अपनी कार में रख लिया था। अगर यह बात सही मानी जाए तो विनोद के मन में यह पूरा प्लान काफी दिन से था।

Hot this week

Pithoragarh में भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, BRO ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़...

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Topics

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img