03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच शुरू हुई फ्लाइट, सीएम धामी ने किया शुभारंभ

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : देहरादून एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए फ्लाइट शुरू हो गई है। आज मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून-पिथौरागढ़ फ्लाइट का एयरपोर्ट टर्मिनल में दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। जिसके बाद 10:10 बजे फ्लाई बिग के 18 सीटर विमान ने देहरादून एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरी।

पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कुल 15 लोगों ने देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरी। फ्लाई बिग को बीते जुलाई माह में इस फ्लाइट को शुरू किया जाना था, लेकिन डीजीसीए से एप्रुवल नहीं मिलने के कारण और कंपनी के अपने निजी कारणों के कारण इस फ्लाइट को शुरू नहीं किया जा सका।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

डीजीसीए ने इस फ्लाइट के कई ट्रायल के बाद मंजूरी दी है। इसके बाद इस फ्लाइट को शुरू कर दिया गया है। इससे गढ़वाल और कुमाऊं हवाई मार्ग से आपस में जुड़ गए हैं। जिससे पर्यटन, तीर्थाटन के अलावा व्यापार को भी बढ़ावा मिलने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

सीएम धामी ने इस दौरान कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों के फलस्वरुप आज बहुप्रतीक्षित “पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा” का शुभारंभ हो चुका है। इस हवाई सेवा के शुरू होने से जहां स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वहीं इसके माध्यम से सीमांत क्षेत्र का पर्यटन भी और अधिक विस्तारित होगा, जिससे स्थानीय लोगों की आजीविका में वृद्धि होगी।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img