03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हैदराबाद के सलमान खान का हिंसा कनेक्शन, गलियों में घूमकर बांटे पैसे, उपद्रवियों के लिए की फंडिंग

एफएनएन, हल्द्वानी : हैदराबाद के सलमान को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। उससे पुलिस ने कई प्रपत्र मांगे हैं। साथ ही पैसों का स्रोत भी पूछा है। उधर अन्य एजेंसी भी सलमान की जांच कर रही है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पुलिस ने हैदराबाद के सलमान को बुधवार को पूछताछ के लिए बनभूलपुरा थाने में बैठाया था। कई घंटे तक उससे पूछताछ की गई। इसके अलावा अन्य एजेंसियों ने भी सलमान से पूछताछ की। बृहस्पतिवार को उसे इस शर्त पर छोड़ा गया कि जब पुलिस जांच के लिए बुलाएगी, तब उसे आना होगा। सूत्रों के अनुसार, कई सरकारी एजेंसियों ने सलमान खान से पूछताछ की है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

 

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि सलमान से प्रपत्र मांगे गए हैं। इसमें उससे एनजीओ के प्रपत्र, फंडिंग का स्रोत, आईटीआर, बनभूलपुरा क्षेत्र में कितने पैसे बांटे गए आदि की सूचना मांगी है। बता दें कि, बनभूलपुरा क्षेत्र में पैसे बांटने और इंस्टाग्राम पर भड़काऊ वीडियो डालकर एक्शन-रिएक्शन लिखने वाले हैदराबाद के सलमान खान को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पुलिस जांच कर रही है कि वह कितनी रकम लेकर हल्द्वानी पहुंचा था। उसके पास यह पैसा कहां से आया। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि बांटी गई नकदी के स्रोत और सलमान के सोशल मीडिया एकाउंट पर डाले वीडियो की जांच कराई जा रही है।

Hot this week

Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, यूकेडी डेमोक्रेटिक ने खोला केंद्रीय कार्यालय

एफएनएन, गैरसैंण : Gairsain उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img