03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पति ने बीवी के दो आशिकों से हाथ मिलाकर पत्नी की गला रेतकर की हत्या, फिर लाश के साथ किया रेप, चार गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन: बिहार के बेतिया में पति ने अपनी पत्नी से त्रस्त होकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके लिए उसने पत्नी के दो आशिकों की मदद से हत्या को अंजाम दिया। वहशियों ने हत्या के बाद लाश के साथ रेप किया और फिर उसका गला रेत दिया। फिर लाश को लेजाकर कब्रिस्तान में फेंक दिया। इस वीभत्स घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या के पीछे की वजह अवैध प्रेम प्रसंग बताई गई है। फिलहाल पुलिस ने हत्या में शामिल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में पति-देवर, दो पूर्व प्रेमी व एक युवती शामिल थे। यह घटना बिहार के पश्चिमी चंपारण के योगापट्टी के मच्छरगांवा नगर पंचायत की है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला का पूर्व में वाहन चालक राहुल से प्रेम प्रसंग था। बाद में राहुल को छोड़कर महिला दूसरे वाहन चालक अखिलेश के संपर्क में आ गई। इससे राहुल नाराज हो गया। इधर, राहुल का प्रेम-प्रसंग प्रीति से चलने लगा। अखिलेश और महिला का आपत्तिजनक वीडियो प्रीति ने बना कर महिला को दे दिया। वीडियो से वह अखिलेश को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने लगी। इससे अखिलेश भी नाराज चलने लगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इधर, पति और देवर महिला के अवैध प्रेम-प्रसंग से नाराज चल रहे थे। शनिवार की रात महिला के पति, देवर, राहुल और अखिलेश ने मच्छरगांवा-देवराज पथ में शायरी माई मंदिर के पास अर्द्धनिमित दुकान के भवन में मीट व शराब की पार्टी की। यहीं पर चारों ने महिला की हत्या की शाजिश रची। पति के कहने पर अखिलेश ने महिला को फोन कर घर के बगल में बागीचे में बुलाया। महिला के बगीचे में पहुंची, उसके पीछे से प्रीति भी चुपचाप वहां पहुंच गई।

इधर, चारों ने पहले महिला को पीटा, इसके बाद गला दबा कर हत्या कर दी। इसके बाद महिला को चारों उसे गन्ने के खेत के पास कब्रिस्तान में ले गये। यहां चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद राहुल ने चाकू से उसकी गर्दन रेत दी। घटना को अंजाम देने के बाद पांचों वहां से अपने-अपने घर चले गये। सुबह में ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस व परिजनों को जानकारी दी। गला रेतने में राहुल कुमार का नाम सामने आया है। गिरफ्तार आरोपियों में महिला का पति, देवर, राहुल कुमार, युवती प्रीति कुमारी व अखिलेश बारी शामिल है। सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें…नैनीताल: एक पिता से मांगी गयी बेटी के अपहरण की बात कह 10 लाख रुपये की फिरौती

 

Hot this week

Parliament मार्च से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, CJP प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन

एफएनएन, नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में सोमवार से...

Dehradun : भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र फेसबुक टिप्पणी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राहुल गांधी के देहरादून दौरे...

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Topics

Parliament मार्च से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, CJP प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन

एफएनएन, नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में सोमवार से...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img