03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

थर्ड डिग्री टॉर्चर किया, जबरन कबूल कराया मर्डर का जुर्म; अब जिंदा मिली वो किशोरी

Spread the love

एफएनएन, नोएडा: यूपी पुलिस की एक लापरवाही से एक किशोर का पूरा जीवन बर्बाद होने वाला था। थाना पुलिस ने पांच माह पहले जिस किशोरी को लावारिस बताकर गौतमबुद्धनगर किशोर न्यायालय में दाखिल कराया था अब उसी की हत्या में उसके भाई को आरोपी बनाने की तैयारी कर ली थी। सूत्रों के अनुसार भाई को थर्ड डिग्री देकर जुर्म कबूल करने की वीडियो तक तैयार करा ली गई थी। हालांकि किशोर की किस्मत अच्छी थी। गौतमबुद्धनगर में सीडब्लयूसी में काउंसलिंग के दौरान किशोरी के जिंदा होने की सूचना परिजनों तक पहुंच गई। वहीं, पुलिस के अनुसार भाई ने गलत बयान देकर बहन की हत्या करने की बात कबूल की थी।

चार महीने तक नहीं लगा सुराग 

गायब किशोरी के परिजनों ने बताया कि चार माह तक भी बेटी का सुराग नहीं लगा पाने के बाद पुलिस ने उनके बेटे को ही हत्या का आरोपी बताकर गिरफ्तार कर लिया था। पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को इतना टॉर्चर किया कि नहर पर जाकर उसने अपनी बहन की हत्या कर नहर में शव फेंकने की बात कबूल कर ली थी। घर से ले जाई गई किशोरी की चप्पल को बरामद दिखाते हुए भाई को हत्यारोपी बता दिया। टार्चर और हत्या के आरोप के बाद हम अपने बेटे को घर ले गए।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

क्या है पूरा मामला

मामला थाना देहात के भीमननगर मोहल्ले से जुड़ा हुआ है। पीड़ित के अनुसार उसकी बेटी फरवरी 2024 में नोएडा से भाई के साथ वापस लौटते समय रास्ते में लापता हो गई थी। वह भाई से लघु शंका के लिए कहकर हाईवे से जंगल की ओर गई थी। पूरा परिवार किशोरी की तलाश में जुटा रहा और पुलिस को सूचना दी। तीन मार्च को पिता की तहरीर पर थाना देहात में 0064-2024 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी।

हत्या का आरोपी 16 साल बाद दबोचा

अवैध संबंधों में पत्नी की हत्या कर फरार होने वाले हत्यारोपी पति को नोएडा फेज दो थाने की पुलिस ने 16 साल बाद अमृतसर से दबोच लिया। लंबे समय से फरार होने के चलते सेंट्रल नोएडा पुलिस ने हत्यारोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वह भेष बदलकर अलग-अलग राज्यों में रह रहा था। पूर्व में आरोपी कई बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो चुका था।

ये भी पढ़ें…पति ने बीवी के दो आशिकों से हाथ मिलाकर पत्नी की गला रेतकर की हत्या, फिर लाश के साथ किया रेप, चार गिरफ्तार

 

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img