Thursday, August 7, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडमोमोज पसंद पति नहीं, रोज न लाने पर पत्नी पहुंची थाने, बोली-...

मोमोज पसंद पति नहीं, रोज न लाने पर पत्नी पहुंची थाने, बोली- इसके साथ नहीं रहना, बात सुन पुलिस भी हैरान

एफएनएन, आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ससुराल में पति अपनी पत्नी के लिए रोजाना मोमोज लेकर नहीं आता। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इस बात से नाराज होकर पत्नी मायके आ गए। उसने पुलिस ने शिकायत की। कहा कि यह मोमोज नहीं लाता, इसके साथ कैसे रहें। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

मलपुरा थाना क्षेत्र की युवती की शादी आठ महीने पहले पिनाहट क्षेत्र के एक युवक के साथ हुई थी। पति जूता कारीगर है। पत्नी का कहना है कि उसे मोमोज बहुत पसंद हैं। उसे रोजाना खाने के लिए चाहिए। ये बात वह पति को भी बता चुकी। इसके बाद पति मोमोज लेकर नहीं आता।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

इस वजह से दोनों में झगड़ा हो गया। दो महीने पहले वह मायके आ गई। तब से वहीं है। पति का कहना है कि कभी काम से आते समय लेट हो जाता हूं। तब नहीं ला पाता। याद न रहे तो ऐसा होता है। आगे से ध्यान रखेगा। रोजाना मोमोज लेकर आएगा। इस बात पर दोनों में समझौता हो गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments