03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया दोपहिया चालक, मौके पर हुई मौत

एफएनएन, बालोद : बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रक ने लूना चालक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। यह हादसा डौंडी थाना क्षेत्र के राम जानकी मंदिर के पास हुआ। इस दुर्घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो दिल दहला देने वाला है।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सामसाय मसियारे (55 वर्ष) निवासी ग्राम परसोदा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक दल्लीराजहरा की ओर से आ रहा था, जबकि लूना चालक मथाई चौक से डौंडी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान राम जानकी मंदिर के पास ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोग बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए और चक्का जाम कर दिया। करीब एक घंटे से अधिक समय तक लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। चक्का जाम के कारण भानुप्रतापपुर–बालोद–राजनांदगांव मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

Hot this week

Mussoorie में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत पर भड़का आक्रोश

एफएनएन, मसूरी : नगर पालिका कर्मचारी सतीश की संदिग्ध...

Topics

Mussoorie में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत पर भड़का आक्रोश

एफएनएन, मसूरी : नगर पालिका कर्मचारी सतीश की संदिग्ध...

Roorkee में 11 करोड़ की जमीन ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

एफएनएन, नई दिल्ली/रुड़की : उत्तराखंड के रुड़की में जमीन...

Kurukshetra के ब्रह्मसरोवर में मिला अज्ञात महिला का शव, 20 मिनट तक CPR देने पर भी नहीं बची जान

एफएनएन, कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img