03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

चमोली में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरा बोलेरो वाहन,दो की मौत, तीन घायल अस्‍पताल में भर्ती

Spread the love

एफएनएन ,गोपेश्वर : उत्‍तराखंड में चमोली जिले के गोपेश्वर घिंघराण मोटर मार्ग पर रविवार देर रात एक हादसा हो गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है और तीन घायल अस्‍पताल में भर्ती हैं।

 

जानकारी के मुताबिक उक्‍त दुर्घटना गोपेश्वर घिंघराण मोटर मार्ग पर बटलेश्वर मंदिर के पास हुई। जहां रविवार रात को एक बोलेरो वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं।

 

  • बटलेश्वर मन्दिर, रोली-ग्वाड़ के पास हुई दुर्घटना

थाना गोपेश्वर व कोतवाली चमोली को सूचना मिली की बटलेश्वर मन्दिर, रोली-ग्वाड़ (घिघंराड रोड) के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

 

  • अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया था बोलेरो वाहन

उक्त सूचना पर थाना गोपेश्वर व कोतवाली चमोली से पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो बोलेरो वाहन संख्या यूके-11-टीए-8055 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया था। जिसमें पांच लोग सवार थे। जिनमें से एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गयी थी और एक की अस्‍पताल में उपचार के दौरान मौत हुई। तीन घायलों का जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में उपचार चल रहा है।

 

  • दुर्घटना में मृतक और घायलों के नाम

दुर्घटना में रोहित पुत्र पान सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी-नेल कुड़ाव थाना चमोली की घटना स्‍थल पर और संतोष पुत्र विजय सिंह निवासी शैल कुडाव की श्रीनगर बेस चिकित्सालय ले जाते वक्त कर्णप्रयाग में मौत हो गई। दुर्घटना में मुकेश, मनोज और अन्‍य सवार घायल है।

Hot this week

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img