03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भीषण हादसा: 23 वर्षीय युवक की हुई मौत, शादी की खुशीयां मातम में बदली

Spread the love

एफएनएन, ऊधम सिंह नगर: जनपद ऊधम सिंह नगर के सितारगंज में भीषण हादसा हुआ है। जहां तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। घटना में 23 वर्षीय युवक की मौत हुई है। जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद चालक मौके पर फरार हुआ है। बताया गया कि मृतक के बड़े भाई की शादी 23 फरवरी को होनी है। इस घटना के बाद शादी की खुशीयां मातम में बदल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना हल्द्वानी मंडी से लौटते समय हुई है। दरअसल, घर में बड़े भाई की शादी की तैयारियां चल रही थी। इसी बीच किसी काम से युवक हल्द्वानी गया था। बुधवार को वापिस लौट रहा था तभी गांव सिसौना, कल्याणपुर के पास उसकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना इतनी भयानक थी बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने गंभीर घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना में मृतक की पहचान 23 वार्षिय अमर सिंह पुत्र रामचंद्र निवासी गांव मैदना, न्यूरिया (पीलीभीत) के रूप में हुई है। जबकि 14 वार्षिय चचेरा भाई गौतम सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक अमर सिंह अविवाहित था और सिडकुल, रुद्रपुर स्थित एक कंपनी में कार्यरत था। पुलिस घटना की जांच कर रही है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img