03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: महिला की पीट-पीटकर हत्या, बेटा घायल, इलाके में फैली सनसनी

Spread the love

एफएनएन, ऊधम सिंह नगर: उत्तराखंड में ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला की पीट-पीटकर हत्या की गई। जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। आरोप है कि बहू के मायके वालों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। यहां पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष बना है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना दिनेशपुर इलाके में हुई है। जहां मंगलवार रात को निवासी प्रसेनजीत शाह की अपनी पत्नी सुरभि के साथ मामुली कहसुनी हो गई। जिससे नाराज पत्नी ने अपने मायके में फोन किया और उन्हें बुलाया गया। आरोप है कि मायके वालों ने आते ही अपने दमाद और उसकी मां के साथ जमकर मारपीट की। घटना में बेटी की सास की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका की पहचान 70 वर्षीय संध्या शाह के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बहू सुरभि समेत उसके मायके पक्ष के छह लोगों पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है।

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

हरिद्वार में बारिश का कहर: ज्वालापुर स्टेशन के बाहर गिरा विशाल पेड़

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar बारिश के चलते रविवार रात...

Haridwar जमीन घोटाले में कार्रवाई के बाद IAS कर्मेंद्र सिंह और PCS अजयवीर को मिली नई तैनाती

एफएनएन, देहरादून : Haridwar उत्तराखंड शासन ने दो अधिकारियों...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img