03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

तांबाखानी सुरंग में हादसा: तेज रफ्तार कार और बाइक की जोरदार टक्कर, मौत

Spread the love

एफएनएन, उत्तरकाशी : जनपद उत्तरकाशी की तांबाखानी सुरंग में बुधवार रात बड़ा हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में 33 वर्षीय युवक की मौत हुई है। बताया गया है कि हादसे के वक्त सुरंग में बिजली गुल थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उत्तरकाशी की तांबाखानी सुरंग के अंदर हुई है। जहां बुधवार देर रात एक बाइक हादसे का शिकार हुई है। सूत्रों के मुताबिक कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि आरोपी चालक मौके पर फरार हो गया। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

घटना में मृतक की पहचान 33 वर्षीय नवीन राणा निवासी चुंगी बड़ेथी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया गया कि घटना के वक्त तांबाखानी सुरंग में बिजली गुल थी। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई है।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img