03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

घर में प्रसव, जच्चा-बच्चा की मौत

Spread the love

एफएनएन, टनकपुर: अंबेडकर नगर में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। 28 वर्षीय सीता पत्नी विनोद विश्वकर्मा को प्रसव पीड़ा होने पर आनन-फानन में परिजनों ने घर में एक नर्स को बुलाकर प्रसव कराया। इस दौरान बच्चे की मौत हो गई। अत्यधिक रक्तस्राव पर परिवार वाले महिला को खटीमा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान महिला ने भी दम तोड़ दिया। इस घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है। यह महिला का चैथा बच्चा था। गरीबी के कारण महिला को परिजन अस्पताल नहीं ले जा पाए थे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img