Monday, March 30, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीहरियाणा में स्थानीय युवाओं के लिए प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में 75...

हरियाणा में स्थानीय युवाओं के लिए प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में 75 फीसदी का आरक्षण: दुष्यंत चौटाला

एफ़एनएन, नई दिल्ली : हरियाणा के राज्‍यपाल सत्यदेव नायारण आर्या ने मंगलवार को 75 प्रतिशत रोजगार बिल को मंजूरी दे दी| उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने य़ह जानकारी दी| उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं के लिए आज खुशी का दिन है| इस बिल की मंजूरी के बाद अब प्रदेश के युवाओं को निजी नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण का अधिकार मिलेगा| उन्होंने कहा कि हर कंपनी, सोसाइटी, ट्रस्ट में हरियाणा के युवाओं को 75 फीसदी का आरक्षण मिलेगा| हरियाणा के लोगों को राज्य की 75% निजी नौकरियों में आरक्षण देने वाला विधेयक हरियाणा विधानसभा में पिछले साल नवंबर माह में पारित हुआ था| उस समय राज्‍य के डिप्‍टी सीएम दुष्‍यंत चौटाला ने कहा था कि हम उम्मीद करते हैं कि राज्‍यपाल भी जल्‍द इस पर स्वीकृति दे देंगे और हरियाणा में आने वाले समय में जितना भी रोज़गार आएगा, उसके अंदर हम हमारे युवाओं को तीन चौथाई रिजर्वेशन दे पाएंगे|

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments