Saturday, April 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडइंडिया गठबंधन की प्रेसवार्ता में हरीश रावत ने किया धरने का एलान

इंडिया गठबंधन की प्रेसवार्ता में हरीश रावत ने किया धरने का एलान

एफएनएन, देहरादून : इंडिया गठबंधन की ओर स आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व सीएम हरीश रावत भी पहुंचे। उन्होंने सरकार पर मलिन बस्ती और वन भूमि को लेकर कई आरोप लगाए।

कांग्रेस भवन में आज इंडिया गठबंधन की ओर से संयुक्त प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार पिछले कई वर्षों से वन भूमि पर बसे लोगों को मालिकाना हक देने के बजाय उन्हें उजाड़ने का काम कर रही है।

सरकार बिंदुखत्ता, गांधीग्राम, बागजाला व टोंगिया गांव को राजस्व ग्राम घोषित करें। इंडिया गठबंधन की ओर से मलिन बस्ती व वन भूमि पर बसे लोगों को मालिकाना हक देने के लिए 25 फरवरी को गांधी पार्क में धरना दिया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments