03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से मारपीट: विधायक उमेश शर्मा ने माफी मांगी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : शिक्षा निदेशालय में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के साथ कल मारपीट हुई थी। वहां विधायक उमेश शर्मा काऊ भी थे। इसके बाद से ही बवाल मचा हुआ है।

रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने शनिवार को शिक्षा निदेशालय में हुई घटना पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा है कि, ये घटना जाने अनजाने में हुई है। वह घटना से संबंधित सभी पक्षों से माफी मांगते हैं।

रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने बयान जारी करते हुए कहा कि वो अपने क्षेत्र में एक विद्यालय के लिए डेढ़ बीघा जमीन दान देने वाले परिवार के साथ, विद्यालय का नामकरण संबंधित दानदाता पदम् सिंह रावत के नाम पर करने की मांग को लेकर शिक्षा निदेशालय गए थे। इस दौरान उनके साथ संबंधित परिवार के लोग भी थे, चूंकि यह प्रकरण काफी समय से लंबित था, तो बातचीत के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया।
उन्होंने कहा कि वो जनप्रतिनिधि होने के नाते, विवाद शांत कराने का भरसक प्रयास करते रहे, इस बीच जाने अनजाने में यह घटना हो गई, जिस पर वो खेद व्यक्त करते हैं। विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि उन्हें जनहित के कार्यों में हमेशा अधिकारी, कर्मचारियों का सहयोग मिला है, उन्होने भी हमेशा अधिकारी कर्मचारियों को उचित सम्मान दिया है।
इसलिए शनिवार को हुई इस घटना पर उन्हें बेहद अफसोस है, जिसके लिए वो संबंधित पक्षों से माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार, अधिकारी- कर्मचारियों के हितों में कार्य कर रहे हैं, साथ ही सरकार कानून व्यवस्था को लेकर भी हमेशा गंभीर रही है। इसलिए इस प्रकरण में वो सभी पक्षों से संयम की अपील करते हैं।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img