03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार : जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का शपथग्रहण समारोह आज, सीएम धामी होंगे शामिल

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : सोमवार को ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी समेत ज्येष्ठ उप प्रमुुुख ऊधम सिंह और कनिष्ठ उप प्रमुख धर्मेंद्र क्षेत्र पंचायत सदस्यों को एसडीएम पूरण सिंह राणा ने शपथ दिलाई। वहीं, आज मंगलवार को जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य शपथ लेेंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए जनपद भर से जनप्रतिनिधियों समेत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी आमंत्रित किया गया है।

बहादराबाद ब्लॉक सभागार में शपथ ग्रहण के दौरान एसडीएम ने कहा कि चुने गए सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करने के लिए कार्य करें। वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने शक्तियों क प्रयोग करें। इस मौके पर बीडीओ मानस मित्तल, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा रानी, आशीष कुमार, लोकेश कुमार, कल्पना चौहान, नजमा, एडीओ पंचायत बिजेंद्र कुमार सैनी, केसी शर्मा आदि मौजूद रहे।

मंगलवार को भल्ला इंटर कॉलेज के मैदान पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह उर्फ किरण चौधरी व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान समेत सभी सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम में जनपदभर के जनप्रतिनिधि, विधायक, सांसद, मेयर, पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष व पार्षद और सभासद आमंत्रित किए गए हैं। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी बीसी छिमवाल ने बताया कि शपथ ग्रहण के बाद जिला पंचायत के सभागार में जिला पंचायत की पहली परिचयात्मक बैठक भी की जाएगी। 

 

Hot this week

CM Dhami बारिश के बीच पहुंचे रुद्रपुर, छात्रों से की मुलाकात

एफएनएन, रुद्रपुर : CM Dhami उधम सिंह नगर के...

Uttarakhand में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 52 मरीज संक्रमित; 16 का इलाज जारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा...

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

Topics

Uttarakhand में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 52 मरीज संक्रमित; 16 का इलाज जारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा...

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img