03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बदायूं में रिश्ते के चाचा ने किया पांच साल की बच्ची का यौन शोषण

Spread the love

एफएनएन, बदायूं: उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र का है जहां एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी रिश्ते के चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला मंगलवार देर रात का है। बच्ची को रात में ही जिला महिला चिकित्सालय लाकर पुलिस ने उसका इलाज करवाया गया। बच्ची की हालत खतरे से बाहर है। परिजनों का आरोप है कि वारदात को अंजाम देने वाला उनका रिश्तेदार ही है। घटना की जानकारी जब पुलिस को हुई तो हड़कंप मच गया। तत्काल ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। बच्ची को तत्काल जिला महिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। बच्ची की स्थिति अब ठीक है।

आरोपी गिरफ्तार

पूरे मामले पर एसएसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र इलाके में एक बच्ची के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। पाक्सो एक्ट और धारा 376 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पीड़ित का ही रिश्तेदार है। उसकी गिरफ्तारी कर ली गई है। जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने बताया कि पूरा मामला कल देर रात का है। जैसे ही हम लोगों को पता चला सभी उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी। घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति पीड़ित का करीबी रिश्तेदार है। उसको गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़ित का इलाज तथा मेडिकल तत्काल जिला महिला चिकित्सालय में लाकर करवाया गया। पीड़िता की स्थिति अब ठीक है।

Hot this week

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...

देवी-देवताओं का रूप धारण कर नृत्य करने पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, अखाड़ा परिषद ने दी चेतावनी

एफएनएन, हरिद्वार : देवी-देवताओं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने...

Topics

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img