03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी: तमंचे के साथ रील बनाकर होना चाहता था फेमस, पुलिस ने पकड़कर जेल में डाला

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी:  इनदिनों रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने का क्रेज खूब चल रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग तरह-तरह के पैंतरे आजमा रहे हैं. इसके लिए कुछ लोग असलहों के साथ भी वीडियो बना रहे हैं. ऐसा ही एक मामला हल्द्वानी से सामने आया है. जहां सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए एक युवक ने अवैध तमंचे के साथ रील बनाकर अपलोड कर दिया. जिसके बाद उसका वीडियो वायरल भी हो गया, लेकिन यह वीडियो पुलिस की नजर में आ गई. जिस पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो और फोटो वायरल हो रहा था, जिसमें एक युवक अपने हाथ में तमंचा लेकर रील बनाता दिख रहा था. जिसका तत्काल संज्ञान लिया गया और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक का नाम दीपक अधिकारी है, जो प्रेमपुर लोसियाली का रहने वाला है. युवक के पास से रील में इस्तेमाल 315 बोर का अवैध तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया है. आरोपी युवक के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

मशहूर होने की बजाय पहुंच गया जेल

एसएसपी मीणा ने बताया कि सोशल मीडिया में किसी तरह के हथियार का वीडियो या फोटो का प्रदर्शन करना कानूनी अपराध है. लोगों से अपील की गई है कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया में हथियारों का प्रदर्शन न करें. ऐसा करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के मुताबिक, युवक ने बताया कि उसने सोचा था कि अगर वो तमंचे के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करेगा तो वो मशहूर हो जाएगा, लेकिन मशहूर होने की बजाय जेल पहुंच गया.

ये भी पढ़ें- पिथौरागढ़: आदि कैलाश मार्ग पर बड़ा हादसा, पोकलैंड मशीन पर गिरा पहाड़ से मलबा, ऑपरेटर की मौत

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img