03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी: मटर गली व्यापारी एसोसिएशन ने समाजसेवी लक्ष्मी नारायण को किया सम्मानित

  1. विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़़े लक्ष्मी नारायण की नि:स्वार्थ समाजसेवा की खूब हुई सराहना

एफएनएन, हल्द्वानी: नगर की मटर गली व्यापारी एसोसिएशन की ओर से संगठन के प्रचार सचिव लक्ष्मी नारायण को निरंतर नि:स्वार्थ भाव से गरीब जरूरतमंदों की सेवा करते रहने पर फूलमालाओं से लादकर सम्मानित किया गया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली, महामंत्री पंकज गुप्ता ने प्रचार सचिव लक्ष्मी नारायण को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित करते हुए कहा कि विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लक्ष्मी नारायण कोरोना काल में अपनी पूरी टीम के साथ सैकड़ों गरीब जरूरतमंदों तक राशन, कपड़े पहुंचाते रहे हैं। हाल ही में झुग्गी-झोपड़ियों के 11 बेहद गरीब लोगों को कंबल, कपड़े, खाद्य सामग्री बांटकर उनकी दुआएं भी बटोरी हैं। समारोह में कोषाध्यक्ष मनीष वर्मा, समाजसेवी खजान पांडे ने उत्साही युवा सामाजिक कार्यकर्ता दौलत सिंह सैनी और शिवम ठाकुर का भी माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। विनोद कुमार अप्पू, शाकिर हुसैन, मोनू सागर, प्रकाश आर्या भी मौजूद रहे।

समारोह में कोषाध्यक्ष मनीष वर्मा, समाजसेवी खजान पांडे ने उत्साही युवा सामाजिक कार्यकर्ता दौलत सिंह सैनी और शिवम ठाकुर का भी माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। विनोद कुमार अप्पू, शाकिर हुसैन, मोनू सागर, प्रकाश आर्या भी मौजूद रहे।

Hot this week

Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, यूकेडी डेमोक्रेटिक ने खोला केंद्रीय कार्यालय

एफएनएन, गैरसैंण : Gairsain उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img