03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानीः संदिग्ध हालात में फंदे पर लटके मिले व्यापारी दंपत्ति के शव

एफएनएन, नैनीताल : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां, हल्द्वानी में व्यापारी दंपत्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों का शव घर के प्रथम तल में अलग-अलग कमरों में पंखे से लटके हुए मिले। बुधवार सुबह घर के परिनजों ने यह सब देखा तो उनके होश उड़ गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

फंदे से लटका मिला दंपत्ति का शव

यह पूरा मामला जिले के लालकुआं के हल्दूचौड़ इलाके का है। जहां मशहूर व्यवसायी दुमका ट्रेडर्स के मालिक रमेश दुमका (65 वर्षीय) ने अपनी पत्नी कमला दुमका (50 वर्षीय ) के साथ देर रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजन सोकर उठे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने पुलिस वालों को तुरंत घटना की सूचना दी।

छानबीन में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छानबीन के दौरान पता चला है कि मेश दुमका लंबे समय से आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से परेशान थे। कहा जा रहा है कि इसी तनाव के चलते दंपत्ति ने यह खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन चल रही है।

Hot this week

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Topics

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img